विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मराठा मंदिर से उतरी 'डीडीएलजे'

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Thu, 19 Feb 2015 03:40 PM (IST)

प्‍यार की नई परिभाषा गढ़ने वाले राज और सिमरन अब मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में नजर नहीं आएंगे। दरअसल, लगातार एक हजार हफ्ते पूरे कर इतिहास रचने वाली फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' गुरुवार को इस थिएटर से उतर गई। सुबह सवा नौ बजे आखिरी बार यह सदाबहार

News Article Hero Image

मुंबई। प्यार की नई परिभाषा गढ़ने वाले राज और सिमरन अब मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में नजर नहीं आएंगे। दरअसल, लगातार एक हजार हफ्ते पूरे कर इतिहास रचने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' गुरुवार को इस थिएटर से उतर गई। सुबह सवा नौ बजे आखिरी बार यह सदाबहार फिल्म यहां दिखाई गई। देश के इतिहास में किसी भी थिएटर में लंबे समय तक दिखाई जाने वाली यह पहली फिल्म है। शाहरुख खान और काजाेल ने अपने दमदार अभिनय से इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

रोहित शेट्टी की फिल्म में दिख सकती है शाहरुख-कट्रीना की जोड़ी

पिछले साल दिसंबर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक हजार हफ्ते पूरे होने के बाद मराठा मंदिर ने यशराज फिल्म्स से इस फिल्म का मॉर्निंग शो (सुबह सवा नौ बजे) चलाने का अनुराोध किया था, क्योंकि हर हफ्ते कई नई फिल्मों के रिलीज होने से दिक्कतें आ रही थीं। थिएटर के स्टाफ को भी ज्यादा काम करना पड़ रहा था। ऐसे में यशराज फिल्म्स की सहमति से इस फिल्म को हटाने का फैसला किया गया। हालांकि मराठा मंदिर तब तक इस फिल्म को दिखाने के पक्ष में था, जब तक कि इसे दर्शक मिलते रहें। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने इस थिएटर में कुल 1009 हफ्ते पूरे किए।

सोनम ने काजोल को वार्डरोब मालफंक्श्ान से बचाया

सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल फिल्म में लीड रोल में थे।

प्रीति जिंटा ने युवराज सिंह के साथ डेटिंग पर दी सफाई!