विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम ने काजोल को वार्डरोब मालफंक्‍श्‍ान से बचाया

By rohit guptaEdited By:
Updated: Fri, 06 Feb 2015 08:31 AM (IST)

अक्सर फिल्मी सितारों को पब्लिक इवेंट्स में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो अभिनेत्रियां वार्डरोब मालफंक्शन का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में कुछ इस तरह की स्थिति का सामना काजोल को करना पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्सर फिल्मी सितारों को पब्लिक इवेंट्स में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो अभिनेत्रियां वार्डरोब मालफंक्शन का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में कुछ इस तरह की स्थिति का सामना काजोल को करना पड़ा।

बिग बी ने अक्षरा हासन को वार्डरोब मालफंक्शन से बचाया

जी नहीं, हम वार्डरोब मालफंक्शन की बात नहीं कर रहे। दरअसल हाल ही में काजोल एक अवॉर्ड फंक्शन में गई थी। उन्हें एक अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जाना था लेकिन अचानक उनके बाल खुल गए। काजोल घबरा गई क्योंकि आसपास कोई हेयर स्टाइलिस्ट नहीं था।

कैट वॉक करते वक्त ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई ये हीरोइन

लेकिन शुक्र है कि वहां सोनम कपूर मौजूद थी, जिन्होंने तुरंत काजोल की हालत भांप ली और उनके बालों को ठीक कर दिया। इस दौरान काजोल ने एक फोटोग्राफर को उनकी तस्वीर लेने से भी रोक दिया। तो इस तरह सोनम ने काजोल को शर्मिंदगी का सामना करने से बचा लिया।

काजोल ने भी सोनम के आउटफिट की तारीफ की।

दीपिका पादुकोण हुई 'ऊप्स मोमेंट' की शिकार