विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेट से छुड़ाई अभिनेत्री ने किया है सलमान संग काम

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 04:46 PM (IST)

गोवा पुलिस ने एक सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ कर बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस को बचाया है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गोवा पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर बॉलीवुड की एक्ट्रेस को बचाया है। बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड एक्ट्रेस दलाल के जाल में फंस गई थी। पुलिस द्वारा दलाल के हाथों से बचाई गई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का दावा है कि इसने सलमान खान की 'दबंग 2' और परेश रावल की 'ओह माई गॉड' जैसी फिल्मों में काम किया है।

करण जौहर 'शुद्धि' के सवालों से हुए परेशान, सलमान ने उठाया मजाक

छुड़ाई गई एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड व तेलुगू फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं की हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि वह फिल्म 'दबंग-2' और 'ओ माय गॉड' जैसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर में भी काम कर चुकी है। पुलिस ने आयशा सईद (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो राज्य में विभिन्न फाइव स्टार होटलों में युवतियों व महिलाओं को पहुंचाने का काम करती थी। मुंबई की रहने वाली आयशा को इस सेक्स रैकेट का मुख्य दलाल बताया जा रहा है।

फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की पत्नी बिजया का निधन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक केवल शुरुआती कार्रवाई की गई है और जांच के बाद कई और गिरफ्तारियां संभव हैं। सेक्स रैकेट के चंगुल से बचाई गई एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि उसने आर्थिक तंगी के कारण यह रास्ता अपनाया था। उसे आयशा का कॉन्टेक्ट नंबर एक वेबसाइट से मिला था।

मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सिद्धांत शिरोडकर ने बताया कि आयशा व उसके सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और उसे अपनी जाल में फंसा लिया। दलाल ने तीन लाख रुपये की मांग की थी और डेढ़ लाख रुपये एडवांस मांगे थे।

दीपिका से विवाद पर कंगना ने निकाली जमकर भड़ास

आयशा ने फर्जी ग्राहक से एक्ट्रेस के साथ एक रात बिताने के लिए तीन लाख रुपए और एडवांस में डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। पणजी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई और आगे की कार्रवाई की गई। एक्ट्रेस को राज्य सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा गृह भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।