यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लूलिया के साथ सलमान की शादी पर इस एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला बयान
एक तरफ सलमान खान की उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से इस साल शादी करने की जोरदार चर्चा है तो दूसरी तरफ डेजी शाह नहीं चाहती हैं कि वो ये शादी करें। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 50 की उम्र पार करने के बावजूद सुपरस्टार सलमान खान मौजूदा समय में बी-टाउन के मोस्ट एलिजेबल बैचलर बने हुए हैं। हालांकि उनके बारे में जोरदार चर्चा है कि इस साल के अंत तक वो अपनी कथित रोमानियन गर्लफ्रेंड लूूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में एक तरफ जहां सलमान के फैंस इससे काफी खुश हैं तो दूसरी तरफ कोई शख्स है, जो बिल्कुल भी नहीं चाहती कि ऐसा हो।
ऐश्वर्या के साथ कपिल ने किया फ्लर्ट तो अभिषेक ने ले लिया बदला
डेजी शाह ने दिया चौंकाने वाला बयान
बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह की, जिन्होंने फिल्म 'जय हो' में सलमान के साथ काम किया था। पहले सलमान को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ डेजी के मतभेद की खबरें सामने आई थीं और अब 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में उन्होंने चौंकानेवाला बयान देते हुए यह कह दिया है कि वो नहीं चाहती कि सलमान शादी करें। अब इसकी वजह पर नजरें टिकी हैं और कहीं इसका कनेक्शन लूलिया के साथ डेजी की लड़ाई तो नहीं।
आमिर खान पर रहमान को आया गुस्सा, ले लिया ये बड़ा फैसला
सलमान की गर्लफ्रेंड से लड़ाई की है चर्चा
हालांकि डेजी ने लूलिया के साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जबकि रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के बीच बड़ी लड़ाई होने की बात सामने आई है और सलमान द्वरा लूलिया की बजाय डेजी को सपोर्ट किए जाने की बात भी कही जा रही है। खैर, जब डेजी से सलमान और लूलिया की शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं शादी के खिलाफ हूं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि मेरे दोस्त भी शादी करें।' वहीं एक अन्य इवेंट में जब डेजी से पूछा गया कि क्या सलमान और लूलिया जल्द शादी करने वाले हैं तो वो सिर्फ स्माइल देती हुईं वहां से निकल गईं।