विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के पीछे-पीछे उनकी दंगल बेटी पहुंच गई है ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान तक

By ShikhasEdited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 10:49 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:18 AM (IST)

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में फातिमा के रोल के लिए इससे पहले आलिया भट्ट, ...और पढ़ें

आमिर के पीछे-पीछे उनकी दंगल बेटी पहुंच गई है ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान तक
आमिर के पीछे-पीछे उनकी दंगल बेटी पहुंच गई है ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान तक

मुंबई। आमिर ख़ान ने फ़िल्म दंगल से अपनी ऑनस्क्रीन बेटियों के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर भी खूब दंगल मचाया। फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के साथ आमिर की जुगलबंदी लोगों को बहुत पसंद आई। आमिर भी अपनी इन बेटियों की तारीफें हर कहीं कर रहे थे और अब दंगल की एक बेटी आमिर के पीछे-पीछे उनकी अगली फ़िल्म तक पहुंच रही है।

कन्फ्यूज़? जी आपको बता दे कि फातिमा सना शेख आपको आमिर ख़ान के साथ फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में नज़र आ सकती है। ख़बरों की माने तो फातिमा को इस रोल के लिए कंसीडर किया गया है। इस फ़िल्म में आमिर के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी है। दंगल की गीता अगर सच में इस फ़िल्म का हिस्सा बनीं तो यह उनके फ़िल्मी करियर की एक और बड़ी छलांग होगी।

इसे भी पढ़ें-

Exclusive: ...और दंगल मेकर ने बता दिया कब होगा फिर से दंगल

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में फातिमा के रोल के लिए इससे पहले आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और वाणी कपूर का नाम भी सामने आया था। अब देखते हैं कि फातिमा या फ़िल्म से जुड़े लोग इस ख़बर पर क्या रिएक्शन देते है। वैसे, इस बारे में आपका क्या ख़याल है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।