विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ...और दंगल मेकर ने बता दिया कब होगा फिर से दंगल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 01:58 PM (IST)

अभी दो दिन पहले नितेश तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म 2018 में शुरू होगी जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।

Exclusive: ...और दंगल मेकर ने बता दिया कब होगा फिर से दंगल
Exclusive: ...और दंगल मेकर ने बता दिया कब होगा फिर से दंगल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर पैसों का अम्बार और लोगों की आँखों में इमोशंस की नमी लाने वाली फिल्म दंगल का दूसरा भाग बन सकता है लेकिन उसके लिए लोगों को तब तक इंतज़ार करना पडेगा जब तक मेकर को कोई स्पेशल स्टोरी नहीं मिल जाती।

जागरण डॉट कॉम से बातचीत में दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी ने साफ़ तौर पर इस बात से इनकार नहीं किया कि दंगल का दूसरा भाग बनाया जाएगा। नितेश तिवारी के मुताबिक "अभी कोई बात नहीं हुयी है। मैं इतना पहले से एडवांस में प्लानिंग करकर नहीं चलता हूं । दंगल 2 कब बनेगी ये अभी से कहना मुश्किल होगा।" उन्होंने बताया कि 'अगर कुछ स्पेशल आया तो दंगल 2 बनाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन कोई कहानी ऐसी आये जो दिल को छू जाए तो इस पर विचार किया जा सकता है। आमिर खान स्टारर दंगल ने हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रचा है। जिसमे कमाई के साथ लोगों के दिलों में उतारना भी शामिल हैं।

मार्केट में आई एक सफेद शर्ट, ये टूटते रिश्ते भी बचा लेती है

अभी दो दिन पहले नितेश तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म 2018 में शुरू होगी जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन बाकी सारी बातों को वो फ़िलहाल नहीं बताना चाहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।