विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! मराठा मंदिर से नहीं उतरेगी 'दिल वाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे'

By rohitEdited By:
Updated: Thu, 09 Oct 2014 10:02 AM (IST)

शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) मुंबई के सिनेमाघर मराठा मंदिर में चलती रहेगी।

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) मुंबई के सिनेमाघर मराठा मंदिर में चलती रहेगी।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस सिनेमाघर में 19 साल से चल रही डीडीएलजे दिसंबर में हटा दी जाएगी। मराठा मंदिर के प्रबंध निदेशक मनोज देसाई ने इन अटकलों को झूठा करार दिया है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी थी। इसे देश ही नहीं विदेश में भी खूब पसंद किया गया था।

डीडीएलजे 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई थी और तब से यह मराठा मंदिर में दिखाई जा रही है।

देखें: शाहरुख्‍ा की एक और डीडीएलजे

पढ़ें: लंदन में 100 साल की सबसे पसंदीदा फिल्‍म बनी डीडीएलजे