विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका-कट्रीना ने आशुतोष गोवरिकर को दिखाया ठेंगा!

By Edited By:
Updated: Mon, 24 Mar 2014 03:28 PM (IST)

पिछले साल बैक टू बैक चार सुपरहिट फिल्में देने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भाव बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इस साल भी उनके हाथों में फिल्मों की लाइन लगी है। इसलिए शायद उन्होंने ऐतिहासिक पटकथा पर आधारित फिल्म से मना कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई (गौरव दुबे)। पिछले साल बैक टू बैक चार सुपरहिट फिल्में देने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भाव बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इस साल भी उनके हाथों में फिल्मों की लाइन लगी है। इसलिए शायद उन्होंने ऐतिहासिक पटकथा पर आधारित फिल्म से मना कर दिया है। केवल दीपिका ने ही नहीं बल्कि कट्रीना कैफ ने उसी फिल्म के लिए इन्कार कर दिया है।

पढ़ें : इनके साथ इश्क लड़ाएंगी दीपिका

खबर है कि दीपिका ने आशुतोष गोवरिकर की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, दीपिका इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में करण जौहर की फिल्म शुद्धि के लिए हामी भरी है। ऐसे में उनके पास डेट्स की कमी हो रही है। इधर, कट्रीना के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। जी हां उनके पास भी 'मोहन जोदड़ो' जैसी ऐतिहासिक फिल्म के लिए वक्त नहीं है। इसलिए उन्होंने फिल्म से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।

पढ़ें : फिर उसी जगह पहुंचे रणबीर

अभी तक आशुतोष गोवरिकर की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।