विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म में नजर आ सकती है दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की जोड़ी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 18 Feb 2016 10:47 AM (IST)

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी डेब्‍यू हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्‍स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह विन डीजल के अपोजिट नजर आएंगी। इधर रितिक रोशन अपनी मोस्‍ट अवेटेड पीरियड ड्रामा 'मोहनजो दारो' में जुटे हुए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह विन डीजल के अपोजिट नजर आएंगी। इधर रितिक रोशन अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा 'मोहनजो दारो' में जुटे हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि रितिक और दीपिका की जोड़ी एक फिल्म में नजर आ सकती है।

देखिए, दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म के लिए कहां बनवाया टैटू

सूत्रों की मानें तो साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को कास्ट करने जा रहे हैं। साजिद एक और फिल्म कबीर खान के साथ प्रोड्यूस करने का प्लान बना रहे हैं। साजिद और कबीर इससे पहले 'फैंटम' साथ में बना चुके हैं। इसमें सैफ अली खान और कट्रीना की जोड़ी नजर आई थी।

बता दें कि रितिक रोशन अभी तक कट्रीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका के साथ काम नहीं किया है।

जानिए, क्यों स्वरा भास्कर को जेल से आ रहे लेटर्स

बताया जा रहा है कि साजिद, दीपिका के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। सूत्र ने बताया, 'साजिद चाहते हैं कि वह दीपिका के साथ एक फिल्म बनाएं। लेकिन साजिद और दीपिका के बीच पहले से कुछ इश्यू चले आ रहे हैं। ऐसे में साजिद ने कबीर से हाथ मिलाया है। उम्मीद की जा रही है कि कबीर खान के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म करने के लिए दीपिका हां कर देंगी।'