विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍स गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ हिल स्‍टेशन पहुंचे रणबीर कपूर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 26 Nov 2014 08:22 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की केमिस्‍ट्री 'ये जवानी है दीवानी' में जबर्दस्‍त थी। उनके अलग होने के बाद दर्शकों को अभी उनकी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उत्‍सुकता है और रणबीर-दीपिका अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। दीपिका जहां इन दिनों रणवीर सिंह से डेट

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री 'ये जवानी है दीवानी' में जबर्दस्त थी। उनके अलग होने के बाद दर्शकों को अभी उनकी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता है और रणबीर-दीपिका अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। दीपिका जहां इन दिनों रणवीर सिंह से डेट कर रही हैं तो रणबीर कपूर, कट्रीना के प्यार में हैं। हालांकि इन एक्स लवर्स ने अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता कायम रखा और इसे प्रोफेशनल रिलेशन में आड़े नहीं आने दिया।

इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में यह जोड़ी फिर साथ नजर आएंगी। इस लीड पेअर ने फिल्म का पहला शेड्यूल कोर्सिका में पूरा किया, जो कि 20 दिन में कम्पलीट हो गया था। खबर है कि रणबीर और दीपिका ने शिमला में शूट का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक टीम इसके बाद दिल्ली रवाना होगी जहां 90 दिन की शूटिंग रखी जाएगी।

रणबीर के साथ इम्ितयाज अली की 'रॉकस्टार' के बाद यह दूसरी फिल्म है।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः इसलिए 2016 में शादी करेंगे रणबीर और कट्रीना!

पढ़ेंः अब दीपिका पादुको ण को लेकर जुबान नहीं खोलेंगे रणवीर?