विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए 2016 में शादी करेंगे रणबीर और कट्रीना!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 25 Nov 2014 11:43 AM (IST)

कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर हाल ही में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ शिफ्ट हुए हैं। दोनों की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों सुनने में आया था कि दोनों अगले साथ तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन अब खबर

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर हाल ही में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ शिफ्ट हुए हैं। दोनों की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों सुनने में आया था कि दोनों अगले साथ तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि शादी 2016 में होगी।

सुनने में आ रहा है कि रणबीर को ये डेडलाइन कैट ने नहीं, बल्कि खुद उनके मम्मी-पापा ने दी है। नीतू और ऋषि कपूर ने बेटे से कहा है कि वो 2016 में ही शादी करें। खबरों की मानें तो हाल ही में एक टीवी रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान रणबीर ये बात अपने एक दोस्त को बता रहे थे। सूत्र ने रणबीर को ये कहते हुए सुना कि वो अगले साल तक शादी करने के मूड में नहीं हैं।

एक सूत्र ने कहा, 'रणबीर की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। जब आपको पता होता है कि मीडिया आप पर नज़र रख रही है तो ये काफी दबावपूर्ण होता है। जो उन्होंने कहा और जो मैंने समझा, उससे यही लगता है कि शादी अगले साल नहीं हो रही है। हां उनकी प्राथमिकता उनका काम और उनका रिलेशनशिप है, लेकिन अभी शादी नहीं हो रही है।'

हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में कलीरा कट्रीना के सिर पर गिरा था। तो हो सकता है कि जल्द ही उनके घर में भी शहनाई बजे।

पढ़ेंः रणबीर की मां ने कट्रीना के साथ ये क्या किया!

पढ़ेंः बहन की शादी में सलमान ने कट्रीना का खुलेआम उड़ाया मजाक!