विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने उड़ाई खिल्‍ली, भड़की दीपिका ने ऐसे लिया बदला

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 28 Jun 2016 02:17 PM (IST)

मैड्रिड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को 'हॉलीवुड रिटर्न' कह दिया था। दीपिका ने इसका बहुत जल्‍द और बेहतर बदला लिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का कुछ दिनों पहले मजाक बनाया था। दीपिका ने इसका बहुत जल्द और बेहतर बदला लिया है। बॉलीवुड के दंगब ने शायद ही सोचा होगा कि 'मस्तानी' उन पर ऐसा वार करेंगी।

दरअसल, मैड्रिड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को 'हॉलीवुड रिटर्न' कह दिया था। सलमान ने उनसे स्टेज से उतरकर बैठ जाने को कहा। सभी एक्टर्स तो स्टेज से उतर गए, लेकिन दोनों मस्तानी एक्ट्रेसेज स्टेज पर ही रुककर एक-दूसरे से बात करने लगीं। इस पर सलमान ने कमेंट किया, 'ये दोनों अब विदेश चली गई हैं, हॉलीवुड मूवीज करती हैं। इन्हें अब भारतीय सिनेमा से कोई मतलब नहीं है।'

OMG! प्रियंका-दीपिका को आईफा एक्ट के लिए मिली इतनी मोटी रकम

हाल ही में बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे मैड्रिड में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2016 में शिरकत करने पहुंचे थे। एक सूत्र ने बताया, 'अवार्ड फंक्शन के दौरान दीपिका से पूछा गया कि सलमान और रणवीर में से किसे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलेगा? इस पर दीपिका ने बिना कुछ सोचे सीधे सलमान को खारिज कर दिया और रणवीर का नाम लिया।'

आईफा अवार्ड में इस बार रणवीर की 'बाजीराव मस्तानी' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के बीच कड़ी टक्कर थी। लेकिन दीपिका से जब बेस्ट एक्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत रणवीर का नाम ले दिया, जबकि सलमान की एक्टिंग की भी काफी तरीफ 'बजरंगी भाईजान' के लिए सुनने को मिली थी।

देखिए, गधे पर बैठकर आईफा अवार्ड में पहुंचे शाहिद-फरहान

दीपिका की बात सही भी साबित हुई। आईफा में बेस्ट एक्टर का अवार्ड 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह को ही दिया गया। रणवीर इन दिनों पेरिस में फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में होनी है। हालांकि रणवीर अवार्ड लेने के लिए मैड्रिड पहुंचे थे। 'बेफिक्रे' में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी।

Pics: तुषार से पहले इन बॉलीवुड सितारों ने लिया सरोगेसी का सहारा