विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महारानी पद्मावती ने जब सेट पर दी शाही दावत, मेन्यु जानकर मुंह में आ जाएगा पानी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 11:50 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Nov 2017 07:32 AM (GMT+05:30)

रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे हैं, जबकि शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे।

महारानी पद्मावती ने जब सेट पर दी शाही दावत, मेन्यु जानकर मुंह में आ जाएगा पानी
महारानी पद्मावती ने जब सेट पर दी शाही दावत, मेन्यु जानकर मुंह में आ जाएगा पानी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में है। माना जा रहा है कि फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक होगी। यह बात भी जगजाहिर है कि इस फ़िल्म के लिए तीनों ही कलाकारों ने काफी मेहनत की है।

खासतौर से दीपिका ने इस फ़िल्म के लिए अपनी कई फिलमें भी छोड़ दी। चूंकि उन्हें इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में पिछले दिनों से ही ख़बरें आ रही थीं कि फ़िल्म के कुछ हिस्से अब भी शूट होने बाकी हैं, लेकिन अब ख़बर है कि शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस मौक़े पर जो केक काटा गया, उस पर लिखा हुआ था कि रानी सा मिस यू। खबरें हैं कि दीपिका ने रैप अप के बाद पूरो टीम को सेट पर ट्रीट दी थी। उन्होंने स्पेशल साउथ इंडियन थाली ऑर्डर की थी, जिसमें उन्होंने खास तौर से मैसूर डोसा, इडली और भी कई साउथ इंडियन फ़ूड आयटम का इंतज़ाम किया था।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ की बर्थडे पार्टी में जब पहुंचीं कटरीना और दीपिका, जानें फिर क्या हुआ

ख़ास बात यह भी रही कि सभी इस मोमेंट पर इमोशनल हो गए थे। खुद दीपिका काफी इमोशनल नज़र आ रही थीं। चूंकि उनके करियर की अहम फ़िल्म से ये एक फ़िल्म साबित होगी। पद्मापती में दीपिका चित्तौड़ की रानी पद्मिनी के रोल में हैं। रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे हैं, जबकि शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे। अदिति राव हैदरी अलाउद्दीन की बीवी के रोल में हैं। राजपूत करणी सेना के विरोध की वजह से फ़िल्म का विरोध किया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।