विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ की बर्थडे पार्टी में जब पहुंची कटरीना और दीपिका, जानिए फिर क्या हुआ

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 10:53 AM (IST)

शाह रुख़ ने अपने दोस्तों को अपने बर्थडे पर अपने अलीबाग के घर पर पार्टी दी थी, जिसमें उनके सारे करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शाह रुख़ की बर्थडे पार्टी में जब पहुंची कटरीना और दीपिका, जानिए फिर क्या हुआ
शाह रुख़ की बर्थडे पार्टी में जब पहुंची कटरीना और दीपिका, जानिए फिर क्या हुआ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच की कैट फाइट तो जगजाहिर है, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि शाह रुख़ ख़ान के जन्मदिन पर उनके बाकी दोस्तों की लिस्ट में चूंकि दोनों का ही नाम शामिल था, तो दोनों ही एक छत के नीचे ज़रूर टकराएंगी, लेकिन ऐसा हो न सका।

जी हां, शाह रुख़ ने अपने दोस्तों को अपने बर्थडे पर अपने अलीबाग के घर पर पार्टी दी थी, जिसमें उनके सारे करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कटरीना भी उनके साथ नज़र आयीं, लेकिन ख़ास बात यह है कि दीपिका के आने से पहले ही कटरीना वहां से निकल गयी थीं। हालांकि ख़बरें यह भी आ रही हैं कि कटरीना को दिल्ली अपने एक काम की कमिटमेंट की वजह से जाना था। इसलिए वह लन्च के बाद वहां से निकल भी गयीं, लेकिन कयास यह लगाए जा रहे थे कि दीपिका और कटरीना ने एक दूसरे के शेड्यूल के अनुसार ही अपना शेडयूल तय किया था।

यह भी पढ़ें: 20 साल पहले इन 5 एक्ट्रेसेज़ ने ठुकरा दी थी शाह रुख़ ख़ान की ये सुपर हिट फ़िल्म

कटरीना को हालांकि शाम के वक़्त एयरपोर्ट पर भी देखा गया। दूसरी तरफ ख़बर यह भी है कि रणबीर कपूर भी इस पार्टी में इंवाइटेड थे। चूंकि वह भी शाह रुख़ के करीबी दोस्तों के सर्किल में अब शामिल हो चुके हैं, लेकिन रणबीर ने भी कटरीना की उपस्थिति के कारण वहां नहीं जाने का निर्णय लिया। वैसे सच्चाई यही है या कुछ और यह तो स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान को जन्मदिन पर मिला ये अनोखा सरप्राइज़

 

बता दें कि करण, आलिया, फ़राह ने ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है, जिससे यह स्पष्ट है कि सभी ने ख़ूब मस्ती की है। कुछ तस्वीरों में तो खुद फ़राह और करण की तस्वीरें लेते शाह रुख़ ख़ान नज़र आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।