विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब दीपिका ने करतब दिखाकर रणवीर को कर दिया हैरान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 15 Jul 2015 09:26 AM (IST)

दीपिका पादुकोण किसी भी फिल्म में अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने के लिए भरपूर मेहनत करती हैं। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। खबर है कि इस फिल्म में उन्होंने अपने रोल के लिए 10 दिनों तक

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण किसी भी फिल्म में अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने के लिए भरपूर मेहनत करती हैं। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण

खबर है कि इस फिल्म में उन्होंने अपने रोल के लिए 10 दिनों तक आर्चरी (तीरंदाजी) की ट्रेनिंग ली।

प्रोडक्शन टीम ने पहले धनुष और तीर वाले सीन्स किसी प्रफेशनल आर्चर(तीरंदाज) से कराने का फैसला किया था। तय किया गया था कि इन सीन्स को दीपिका के क्लोजअप के साथ मर्ज कर दिया जाएगा। हालांकि दीपिका ये स्टंट्स खुद करना चाहती थी।

फिल्म के एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने सेट पर ही दीपिका को आर्चरी सिखाने का बंदोबस्त कर लिया। जब ट्रेनिंग लेने के बाद एक्शन सीन्स की शूटिंग शुरू की गई तो फिल्म में दीपिका के साथ काम कर रहे उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह उनके तीरंदाजी करतब देखकर हैरान रह गए।

'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल कर रही हैं।

करिश्मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी