विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो 'बाजीराव मस्‍तानी' में ऐसी नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 27 Jun 2015 08:55 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पीरियड फिल्‍म है, इसलिए लोगों में यह उत्‍सुकता है कि आखिर दीपिका इसमें कैसी नजर आएंगी? अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दीपिका इस फिल्‍म में

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पीरियड फिल्म है, इसलिए लोगों में यह उत्सुकता है कि आखिर दीपिका इसमें कैसी नजर आएंगी? अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दीपिका इस फिल्म में क्या पहनेंगी।

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की फैशन डिजाइनर अंजू मोदी हैं। अंजू ही दीपिका के लिए ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को शाही लुक दिया गया है।

अपने सौतेले बेटे के साथ कहां घूम रही हैं करीना कपूर?

हालांकि अंजू ने रणवीर सिंह के लुक के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'दीपिका शाही स्टाइल के परिधानों में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार मुस्लिम महिला का है, इसलिए हमने उन पर शरारा और कुर्तियां आजमाई हैं।'

'बाजीराव मस्तानी' एक पीरियड फिल्म है, इसलिए पोशाकों को लेकर अंजू को काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने बताया, 'फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक विशेष युग से संबंधित है, इसलिए हमने प्राचीन मुगल स्टाइल का अंगरखा और मराठी स्टाइल की नऊवारी साड़ी रखी है, क्योंकि यह मराठा पेशवा से संबंधित कहानी है।'

तो ये पॉप स्टार बन गई हैं दुनिया की सबसे सेक्सी वेजीटेरियन

गौरतलब है कि 'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह चोटिल भी हो गए थे। इसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट भी आगे खिसकानी पड़ी।

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली से फिर हो सकती है पूछताछ