विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीपिका को दीवानों की तरह प्यार करते हैं रणवीर'

By Edited By:
Updated: Tue, 21 Jan 2014 11:51 AM (IST)

लगता है कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की जोड़ी को किसी की नजर लग गई है जो दोनों दूर होते जा रहे हैं और उधर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में प्यार के फूल खिल रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की जोड़ी को किसी की नजर लग गई है जो दोनों दूर होते जा रहे हैं और उधर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में प्यार के फूल खिल रहे हैं। अब तक तो सिर्फ मीडिया में दोनों के रिश्ते की बातें हो रही थीं, लेकिन अब दोनों के करीबी दोस्तों ने उनके रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है।

पढ़ें : बदनामी से नहीं डरती हैं दीपिका

सूत्रों ने बताया कि दोनों के कॉमन दोस्तों ने उन्हें एक दूसरे से अलग ना होने की सलाह दी है। फिल्म रामलीला के को स्टार्स ने दोनों को अपने रिश्ते पर गंभीरता से सोचने को कहा है। दोस्तों ने दीपिका को रणवीर से दूर ना जाने की सलाह दी है। हाल ही में दीपिका, रणवीर सिंह अपने बाकी दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उस दौरान उनके बीच ये सारी बातें हुई हैं। दोस्तों ने दीपिका से कहा कि रणवीर उन्हें दीवानों की तरह प्यार करते हैं। उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म रामलीला के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बहुत बढ़ गई हैं। हालांकि दीपिका इस रिश्ते के खुले आम इजहार से हमेशा परहेज करती आई हैं और कहती हैं कि वे फिलहाल सिंगल हैं और खुश हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर