विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जायेगी देवदास , ऐश करेंगी प्रेजेंट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 09:07 PM (IST)

फिल्म 'देवदास' 2002 की सबसे महंगी फिल्मों में से भी एक थी और फिल्म में शाहरुख़ खान के अभिनय को भी काफी सराहा गया था।

फिर कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जायेगी देवदास , ऐश करेंगी प्रेजेंट
फिर कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जायेगी देवदास , ऐश करेंगी प्रेजेंट

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। संजय भंसाली की शाहरुख़ खान , माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर फिल्म देवदास को एक बार फिर से कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग 20 मई को होगी।

खास बात यह है कि इस फिल्म को प्रेजेंट करने के लिए ऐश कान फेस्टिवल में मौजूद रहेंगी। 20 मई को देवदास को ओपन एयर थियेटर में दिखाया जाएगा। ऐश्वर्या राय बच्चन के मुताबिक "हम इस फेस्टिवल में एक कलाकार के तौर ही शामिल नहीं होते बल्कि हम भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस फिल्म को यहां दर्शाना मेरे लिए बड़ी बात है। इस सिनेमा को जिस प्रकार का प्रेम मिला है वह मेरे लिए एक सम्मान की बात है और मैं इसे जीवन भर अपने साथ रखूंगी।" बता दें कि देवदास के लिए ऐश्वर्या को उस साल का फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिला था।

यह भी पढ़ें: पहले पढिये ये Top 10 ख़बरें, फिर मनाइए आराम से संडे

फिल्म 'देवदास' 2002 की सबसे महंगी फिल्मों में से भी एक थी और फिल्म में शाहरुख़ खान के अभिनय को भी काफी सराहा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।