विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, लेकिन टला नहीं संकट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 30 May 2015 11:17 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें सीधे कंधे में दर्द और कमजोरी के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र की एक्ट्रेस पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आज की

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें सीधे कंधे में दर्द और कमजोरी के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

धर्मेंद्र के कंधे की हो सकती है सर्जरी : हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की एक्ट्रेस पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आज की सबसे बढ़िया खबर। धरम जी अब बिलकुल ठीक हैं और घर आ गए हैं। हमारी दुआओं का असर हुआ। भगवान का शुक्र है।'

उससे चार घंटे पहले भी हेमा ने बताया था कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है और एक या दो दिन में घर वापस आ सकते हैं लेकिन चार घंटों के अंदर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हेमा ने ट्विटर पर कहा था, 'धर्म जी की हेल्थ का अपडेट - उनका हीमोग्लोबिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है और वो 1-2 या दो दिन में अस्पताल से आ सकते हैं। आप सभी की दुआओं से लिए धन्यवाद।'

पहले धर्मेंद्र के कंधे की सर्जरी की जानी थी लेकिन उनका हीमोग्लोबिन काफी कम था इसलिए सर्जरी को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद सर्जरी की जा सकती है।

इस हीरो ने पहले 22 किलो वजन बढ़ाया, फिर 30 किलो घटाया!