विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मेंद्र के कंधे की हो सकती है सर्जरी : हेमा मालिनी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 04:36 PM (IST)

भिनेता धर्मेंद्र के बीमार होने की खबरों के बीच उनकी पत्‍नी हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ समय बाद उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। इससे पहले उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था कि हीमोग्‍लोबिन का पता करने के लिए धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता धर्मेंद्र के बीमार होने की खबरों के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ समय बाद उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हीमोग्लोबिन का पता करने के लिए धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, क्योंकि वो हमेशा थकान महसूस कर रहे थे।

कहीं प्रियंका की नकल तो नहीं कर रहीं सोनाक्षी?

इसके साथ ही उनके कंधे के दर्द के बारे में भी पता करना था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका हीमोग्लोबिन थोड़ा कम था। अभी वो निगरानी में हैं और कुछ समय बाद उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ सकती है। इसके साथ ही उनके तेजी से ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की है।

धर्मेंद्र को बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी बेटी एशा देओल ने भी ट्वीट कर उनके ठीक होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं। इससे पहले गुरूवार को धर्मेंद्र के गंभीर हालत में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए थे।

इमरान हाशमी को पापा समझ बैठे अजहरुद्दीन के बेटे