विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं प्रियंका की नकल तो नहीं कर रहीं सोनाक्षी?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 01:35 PM (IST)

ल्रगता है सोनाक्षी सिन्‍हा भी प्रियंका चोपड़ा की राह पर चल पड़ी हैं, क्‍योंकि अब वो भी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपने हाथ आजमाने वाली हैं। वैसे तो वो जल्‍द सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियल आईडल जूनियर' में जज बनीं नजर आएंगी। इसके साथ ही खबर है कि अगले

News Article Hero Image

मुंबई। ल्रगता है सोनाक्षी सिन्हा भी प्रियंका चोपड़ा की राह पर चल पड़ी हैं, क्योंकि अब वो भी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपने हाथ आजमाने वाली हैं। वैसे तो वो जल्द सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियल आईडल जूनियर' में जज बनीं नजर आएंगी। इसके साथ ही खबर है कि अगले महीने मलेशिया में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड्स में भी वो अपने आवाज का जादू बिखरने वाली हैं।

अभिनेता अजय देवगन बन गए हैं दो बच्चियों के पिता!

जी हां, इसके लिए वो पूरी तैयारियों में जुट गई हैं और अपन गला साफ करने में लग गई हैं। परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना मिलकर 'आईफा रॉक्स' नामक एक इवेंट होस्ट करने वाले हैं। इस इवेंट में शंकर-एहसान-लॉय, मिका, अंकित तिवारी, कनिका कपूर, जावेद अली और नूरन सिस्टर्स के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करने वाली हैं। पांच जून का उनकी सिंगिंग का जलवा देखने को मिलेगा

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर हुआ हिट

इसी इवेंट में जैकलिन फर्नांडिज, अदिति राव हैदरी, लिसा हेडन और लॉरेन गॉट्टलिब भी स्टेज पर रहेंगी। इसके अलावा सात जून को होने वाली आईफा अवॉर्ड्स नाइट में भी सोनाक्षी सिन्हा को परफॉर्म करना है। अवॉर्ड नाईट में रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर भी परफॉर्म करेंगे। इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'दिल धड़कने दो' की स्क्रीनिंग भी होनी है।