विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में भर्ती धर्मेन्द्र ने अपने फैन्स को दी ऐसी राहत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 10:34 AM (IST)

धर्मेन्द्र हमेशा से ही काफी एक्टिव रहे हैं और हाल ही ख़बर आई थी कि वो श्रेयस तलपड़े की फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गैस्ट्रो के इंफेक्शन के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किये गए बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र की हालत में अब काफी सुधार है और उन्हें एक या दो दिन में डिस्चार्ज मिल जाएगा।

इसी महीने 81 साल के हुए धरम प्राजी को डायरिया , उल्टी-दस्त , चक्कर आने और बुखार की शिकायत के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत में पिछले 24 घंटे में तेजी से सुधार हुआ है। उन्हें फिलहाल एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट पर रखा गया है। धर्मेन्द्र के तबीयत पर डॉक्टर करीबी नज़र रखे हुए हैं। नानावटी अस्पताल के डॉ. देवेश अग्रवाल ने पीटीआई को बताया है कि धर्मेंद्र ट्रीटमेंट को अच्छी तरह रेस्पॉन्ड कर रहे हैं। पहले से हालत में काफी सुधार है और उन्हें बुधवार या गुरूवार को अस्पताल ने छुट्टी दे दी जायेगी।

करीना और बेबी की पिक... फेक या रियल?

धर्मेन्द्र हमेशा से ही काफी एक्टिव रहे हैं और हाल ही ख़बर आई थी कि वो श्रेयस तलपड़े की फिल्म ' पोस्टर बॉयेज़ ' में एक रोल करेंगे , जिसमें उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल लीड रोल में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।