विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशा देओल ने भी ट्वीट कर कहा, बिल्‍कुल ठीक हैं मेरे पिता

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 01:23 PM (IST)

भिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों को घबराने की बिल्‍कुल जरूरत नहीं है। वो बिल्‍कुल ठीक हैं, उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है। उनकी बेटी एशा देओल ने भी ट्वीट कर उनके 'फिट एंड फाइन' होने की सूचना दी है। साथ ही उनके प्रति चिंता जताने के लिए

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वो बिल्कुल ठीक हैं, उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है। उनकी बेटी एशा देओल ने भी ट्वीट कर उनके 'फिट एंड फाइन' होने की सूचना दी है। साथ ही उनके प्रति चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया है।

खबर आई थी कि कमजाेरी की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि बाद में कहा गया कि वो सिर्फ रूटीन चेक-अप के लिए वहां गए थे और पूरी तरह से ठीक हैं। इसके साथ ही उनके एक फिल्म की डबिंग में व्यस्त होने की जानकारी भी दी गई।

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर हुआ हिट

79 वर्षीय धर्मेंद्र आखिरी बार पंजाबी फिल्म 'डबल दी ट्रबल' में नजर आए थे। उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, मगर उनके गंभीर रूप से बीमार होने की खबर से उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए। एेसे में उनके ऑफिस की ओर से बयान जारी कर उनके पूरी तरह से ठीक होने की खबर देनी पड़ी।

जानिए प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के बीच क्या है कॉमन