विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीया-साहिल को मिली बॉलीवुड की शुभकामनाएं

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:42 AM (IST)

बिपाशा बसु, लारा दत्ता, जिनेलिया देखमुख सहित बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने अभिनेत्री दीया मिर्जा को उनकी शादी पर मुबारकबाद दी।

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु, लारा दत्ता, जिनेलिया देखमुख सहित बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने अभिनेत्री दीया मिर्जा को उनकी शादी पर मुबारकबाद दी।

दीया मिर्जा शनिवार रात अपने प्रेमी साहिल सांगा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। बिपाशा बसु ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'साहिल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं। मिसेज सांगा, गॉड ब्लेस यू।' दीया के साथ अपने मॉडलिंग करियर शुरू करने वाली लारा दत्ता ने लिखा, 'कल मेरी यार की शादी थी। दीया साहिल को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं।' सोहा अली खान ने भी इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दी। विवाह के बाद दीया ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। यह आर्य समाज का बहुत सुंदर समारोह था। यह सपने के सच होने जैसा था।'

पढ़ें: शादी में जब पंडित ने दीया मिर्जा को दिया आशीर्वाद, तो...

देखें: संगीत में दीया की तस्‍वीरें