विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायना पेंटी की निकल पड़ी, सोनाक्षी ने छोड़ी तो उन्‍हें मिल गई ये बड़ी फिल्‍म!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 01:40 PM (IST)

यह फिल्‍म उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो बॉलीवुड के हिट चाचा-भतीजेे अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। लगता है चार साल बाद बाॅलीवुड में वापसी कर रहीं 'कॉकटेल' गर्ल डायना पेंटी की तो निकल पड़ी। वो 'तनु वेड्स मनु' फेम आनंद एल राय की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। वहीं खबर आई है कि अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारका' के लिए भी उन्हें एप्रोच किया गया है, जिसे पहले सोनाक्षी सिन्हा करने वाली थीं।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं लीजा हेडन की देखें ये बोल्ड तस्वीरें

हालांकि हाल ही में सोनाक्षी ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया। सुनने में आया है कि सोनाक्षी 'मुबारका' में अपने रोल से खुश नहीं थीं। शायद उनका रोल उतना बड़ा नहीं था। खैर, अब सोनाक्षी के ना कहने का डायना को बड़ा फायदा मिल सकता है। उनकी कमबैक फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें एप्रोच करने लगे हैं।

अक्षय के लिए साड़ी पहनकर रवीना टंडन बनीं आलिया भट्ट और किया डांस, देखें वीडियो

'मुबारका' उन लोगों के लिए बेहद खास फिल्म है, जो बॉलीवुड के हिट चाचा-भतीजेे अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। इस फिल्म में पहली बार दोनों एक साथ नजर आएंगे। वहीं डायना भी फाइनली जुड़ जाती हैं तो और भी यह फिल्म खास हो जाएगी। 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण जैसी स्टार होने के बावजूद डायना दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही थीं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें - अपनी बेहतरीन नेटवर्क गुणवत्ता से कंज्यूमर्स का दिल जीत रही है ये कंपनी