Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तो क्‍या अनुष्‍का ने मान ली बॉयफ्रेंड संग इस ट्रिप पर जाने की बात?

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 26 Aug 2015 03:45 PM (IST)

    अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ सुनने, पढ़ने और देखने को मिल चुका है। वो खुद भी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुल चुके हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ सुनने, पढ़ने और देखने को मिल चुका है। वो खुद भी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुल चुके हैं। खैर, हाल ही में दोनों एक साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां बिताने को लेकर काफी चर्चा में थे।

    देखें, हनीमून मनाकर कैसे वापस लौटे शाहिद और मीरा

    हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी, मगर अब अनुष्का ने जुलाई में अपने बॉयफ्रेंड विराट के साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां बिताने की खबर पर मुहर लगा दी है। दरअसल, चैट शो 'लुक हूज टॉकिंग विद निरंजन' के सेकेंड सीजन के अगले एपिसोड की शूटिंग चल रही थी।

    इस दौरान ही अनुष्का ने बताया कि सात महीने के हेक्टिक शेड्यूल के बाद वो हाल ही में साउथ अफ्रीका के ट्रिप पर गई थीं। वो वहां घंटों बैठकर जानवरों को देखा करती थीं। आपको बता दें कि इस ट्रिप के दौरान विराट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और साथ में लिखा था, 'चिलिंग इन द वाइल्ड'।

    जिया खान की मौत के बाद अब बॉयफ्रेंड ने खोले दिल के राज

    इस पोस्ट पर वहां के एक होटल के शख्स ने कमेंट किया था और ठहरने के लिए उसका रिजॉर्ट चुनने के लिए दोनों का शुक्रिया भी अदा किया था। उसके पोस्ट से ही उनके सीक्रेट लोकेशन का पता चल पाया था और वो लोकेशन साउथ अफ्रीका स्थित क्रुगर नेशनल पार्क था। तो अनुष्का ने आखिरकार इस बात की पुष्टि कर ही दी।

    खबरें और भी