विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गार्ड ने आलिया भट्ट के साथ की ऐसी हरकत, गौरी शिंदे को आया गुस्‍सा!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sun, 10 Apr 2016 10:46 AM (IST)

डायरेक्‍टर गौरी शिंदे 'इं‍ग्लिश विंग्लिश' जैसी बेहतरीन फिल्‍म देने के बाद अपनी नई फिल्‍म की शूटिंग में जुटी हुई हैं। फिल्‍म में लीड कैरेक्‍टर आलिया भट्ट निभा रही हैं। शायद यही वजह है कि गौरी शिंदे फिल्‍म में आलिया के लुक को लेकर कुछ ज्‍यादा सर्तक नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर गौरी शिंदे 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बाद अपनी नई फिल्म की शूटिंग में जुटी हुई हैं। फिल्म में लीड कैरेक्टर आलिया भट्ट निभा रही हैं। शाहरुख खान भी फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म की पूरी कहानी आलिया के इर्दगिर्द ही घूमती नजर आएगी।

रितिक से कंगना बोलीं, ब्लैकमेल करने या धमकाने से नहीं मांगूंगी माफी!

शायद यही वजह है कि गौरी शिंदे फिल्म में आलिया के लुक को लेकर कुछ ज्यादा सर्तक नजर आ रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉटकॉम की खबर के मुताबिक, हाल ही में गौरी शिंदे ने आलिया की वजह से एक गार्ड को बहुत डांटा और नौकरी से निकाल दिया। ये देख पूरी यूनिट हैरान रह गई, क्योंकि गार्ड ने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी, जिसके लिए उसे नौकरी से ही निकाल दिया जाए।

गार्ड का कसूर सिर्फ इतना था कि वो आलिया की एक फोटो बिना उनकी इजाजत के खींच रहा था। इसके बाद गार्ड आलिया की फोटो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहा था। ये देख गौरी इस गार्ड पर भड़क उठीं। शिंदे ने तुरंत इस गार्ड को शूटिंग स्थल से चले जाने के लिए कह दिया।

छोटी आनंदी अविका गौर को हुआ 18 साल बड़े एक्टर से प्यार!

फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी। ऐसा लगा रहा है कि इस फिल्म में आलिया का लुक काफी अलग होगा। इसलिए गौरी शिंदे गार्ड पर इतना भड़क उठीं। बता दें कि इस फिल्म में आलिया के साथ शाहरुख खान भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में शाहरुख, आलिया के 'लव गुरु' का किरदार निभा रहे हैं।