यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OMG! 'गर्लफ्रेंड' लूलिया वंतूर पर सलमान ने लगा दी ये कैसी पाबंदी
क्या लूलिया ने यह फैसला सलमान के कहने पर लिया है? क्या सलमान चाहते हैं कि लूलिया अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखें? खबर है कि सलमान इस साल लूलिया से शादी कर सकते हैं।

मुंबई। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर पिछले दिनों तक सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने 'रेप्ड वुमन' वाले बयान पर अपना पक्ष रखा था। लूलिया ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर अपना मैसेज दिया था। लेकिन ऐसा लगता है कि लूलिया का ऐसा करना सल्लू मियां को अच्छा नहीं लगा।
लूलिया ने इस मैसेज एक तरह से सलमान की इस मुद्दे पर गलती मानी थी। उन्होंने इस मुद्दे पर खेद जताते हुए सलमान की ओर से माफी मांगी थी। ऐसा लग रहा था कि लूलिया के इस कदम की सलमान सराहना करेंगे। लेकिन शायद हुआ इसका उल्टा है। सलमान को शायद सोशल मीडिया पर लूलिया का माफी मांगना पसंद नहीं आया।
आलिया भट्ट ने बताया, कैसा लगता है जब होता है बलात्कार...
इस मैसेज के बाद सलमान ने लूलिया को आम लोगों से काफी दूर कर दिया है। एक सूत्र की मानें तो, 'लूलिया कुछ दिनों पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और उनका प्रोफाइल कुछ दिनों पहले तक पब्लिक एक्सेस में था। लेकिन अब लूलिया ने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। अब कोई आम शख्स उनका अकाउंट एक्सेस नहीं कर सकता।'
क्या लूलिया ने यह फैसला सलमान के कहने पर लिया है? क्या सलमान चाहते हैं कि लूलिया अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखें? ऐसा हो भी सकता है, क्योंकि अभी तक सलमान ने रेप्ड वुमन वाले विवाद पर कोई खास सफाई नहीं दी है।

