विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलिन फर्नांडिस 'सेक्‍स कॉमेडी' करेंगी, लेकिन शर्त ये होगी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 29 Jun 2016 07:24 AM (IST)

सेक्‍स कॉमेडी फिल्‍म में काम चुकी जैकलिन फर्नांडिस आगे भी ऐसी फिल्‍मों में काम करने की इच्‍छुक हैं, बशर्ते अच्‍छे बैनर के तले वो फिल्‍म बने।

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलिन फर्नांडिस अभी तक कई कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सेक्स कॉमेडी फिल्म में भी वो नजर आ चुकीं हैं। लेकिन जैकलिन का कहना है कि वह हर जॉनर की फिल्मों में काम करना चाहती हैं। आगे भी वह सेक्स कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकती हैं बशर्ते उसे कोई प्रोडक्शन हाउस बनाए।

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, शूटिंग डेट्स बढ़ाईं आगे

जैकलिन से हाल ही में पूछा गया कि क्या वो सेक्स कॉमेडी फिल्में करने में कंफर्टेबल हैं? इस पर जैकलिन ने कहा, 'मैं नहीं जानती, लेकिन ये फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करेगा। यह मेरे लिए बड़ा उलझाने वाला सवाल है। मैं ऐसी फिल्म साइन करने से पहले यह देखूंगी कि कौन सा प्रोडक्शन हाउस इसे बना रहा है।'

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर जैकलिन ने कहा, 'अगर मुझे किसी हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिलता है, तो मैं जरूर उसमें काम करना चाहूंगी। हम ऐसे दौर की ओर बढ़ रहे हैं, जहां सिनेमा ग्लोबलाइज्ड होने जा रहा है। वहीं एक्टर भी ग्लोब्लाइज्ड हो रहा हैं। मुझे अलग-अलग तरह के सिनेमा का हिस्सा बनकर काफी खुशी होगी।'

सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली, भड़की दीपिका ने ऐसे लिया बदला

जैकलिन जल्द ही फिल्म एक्शन फिल्म 'ढिशूम' में नजर आएंगी। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। जैकलिन के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।