विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं कट्रीना कैफ ने दी नौकरी से निकालने की धमकी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 04:56 PM (IST)

खबरें आ रही हैं की कट्रीना कैफ ने अपने ड्राइवर पर जमकर गुस्सा निकाला। इतना ही नहीं उन्होंने ड्राइवर को नौकरी से निकलने तक की धमकी दे दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सजग रहती हैं। मीडिया के सामनें वो कम ही अपनी जुबान खोलती हैं, लेकिन सुनने में आ रहा है कि उनका ड्राइवर उनकी पर्सनल बातें मीडिया में लीक कर रहा है, जिसके चलते कट्रीना ने उस पर जमकर गुस्सा निकाला और नौकरी से निकालने तक की धमकी दे दी है।

टाइगर और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बोले जैकी श्रॉफ

कट्रीना हाल ही में अपने दोस्त आदित्य राय कपूर के साथ डिनर डेट पर नजर आईं। इस बात की जानकारी सिर्फ इनके अलावा कट्रीना के ड्राइवर को थी। वहां पर मीडिया का जमावड़ा लगने से कट्रीना काफी हैरत में पड़ गईं और उनका शक सीधा उनके ड्राइवर पर गया। कट्रीना के साथ इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि उनकी पर्सन विजिट की जानकारी मीडिया को चल चुकी है।

संजय लीला भंसाली के लिए 'पद्मावती' बनी 'पनौती', को-प्रोड्यूसर ने छोड़ा साथ!

कट्रीना की धमकी का असर देखना होगा की उनके ड्राइवर पर पड़ता है की नहीं। बता दें कट्रीना हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन नहीं दिखा पाई। अब तो इंतजार किजिए 'टाइगर जिंदा है' का जिसमें कट्रीना अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी।