विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपको पता है अक्षय-टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 19 Aug 2015 05:48 PM (IST)

अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्‍ना की शादी से जुड़ी एक मजेदार बात सामने आई है, जिसे जानकर कुछ हैरान रह जाएंगे तो कुछ हंस पड़ेंगे। दोनों ने 2001 में अचानक गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था, मगर उनकी शादी में कुछ मेहमान भी मौजूद थे।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी से जुड़ी एक मजेदार बात सामने आई है, जिसे जानकर कुछ हैरान रह जाएंगे तो कुछ हंस पड़ेंगे। दोनों ने 2001 में अचानक गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था, मगर उनकी शादी में कुछ मेहमान भी मौजूद थे।

शाहिद-अदिति की इस वजह से ट्विटर पर हुई जमकर आलोचना

इनमें बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान भी शामिल थे। तो दरअसल वो दिलचस्प बात अक्षय या टि्वंकल से नहीं, बल्कि उनकी शादी का हिस्सा बने आमिर से जुड़ी है। जी हां, आमिर दोनों की शादी में सिर्फ एक मेहमान के तौर पर ही शरीक नहीं हुए थे, बल्कि उन्होंने पूरी शादी के दौरान एक वीडियोग्राफर की भी भूमिका निभाई थी और ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी।

शाहिद की पत्नी मीरा पर भी चढ़ा फिटनेस का बुखार!

पूरे रीति-रिवाज के दौरान आमिर अपने हाथ में कैमरा पकड़े हर पल को कैप्चर करते नजर आए। दोस्त होने के नाते उन्होंने यह सब कुछ किया। धर्मेश दर्शन की फिल्म 'मेला' में साथ काम करने के बाद से आमिर और टि्वंकल अच्छे दोस्त बन गए और आज टि्वंकल की बुक लॉन्च में भी आमिर स्पेशल गेस्ट थे। दोस्त हों तो ऐसे।