विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद-अदिति की इस वजह से ट्विटर पर हुई जमकर आलोचना

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 18 Aug 2015 10:39 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड स्टार्स ने #SaluteSelfie नाम से एक कैंपेन चलाया था। इसमें सभी ने सैल्यूट करते हुए अपनी सेल्फी पोस्ट की थी, मगर इस कैंपेन का हिस्सा बनना शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी को भारी पड़ गया। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्‍या।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड स्टार्स ने #SaluteSelfie नाम से एक कैंपेन चलाया था। इसमें सभी ने सैल्यूट करते हुए अपनी सेल्फी पोस्ट की थी, मगर इस कैंपेन का हिस्सा बनना शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी को भारी पड़ गया। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या।

रणबीर की यह लत छुड़वाने आॅस्ट्रिया ले गई थीं कट्रीना

दरअसल, शाहिद और अदिति ने अपनी जो सेल्फी पोस्ट की थी, उसमें वो उल्टे हाथ (लेफ्ट हैंड) से सैल्यूट करते हुए नजर आए थे। बस इसी बात को लेकर फैंस ने दोनों सेलेब्स को जमकर आड़े हाथों लिया। एक फैन ने लिखा, 'उल्टे हाथ से सैल्यूट नहीं किया जाता। यह गलत है। सैल्यूट हमेशा सीधे हाथ से होता है। उल्टे हाथ से सलाम करना 'हीरो' का अपमान करना है।'

राधे मां की तुलना काली मां से कर फंसे सोनू निगम, शिकायत दर्ज

वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने इन ट्वीट्स का जवाब सेलेब्स के फेवर में भी किया। उन्होंने लिखा, 'शाहिद और अदिति का इरादा बिलकुल भी गलत नहीं है।' कुछ फैंस ने यह भी कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि आप फ्रंट कैमरे से तस्वीर लेंगे तो आईने में आपका सीधा हाथ उल्टा ही नजर आएगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स ने यह कैंपेन भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में शुरू किया था।