विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा के एक्स-बॉयफ्रेंड को देखकर टूट जाएगा शाहिद का दिल?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 27 Apr 2015 12:28 PM (IST)

शाहिद कपूर की शादी आजकल बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बनी हुई है। वो दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं। उनकी सगाई से लेकर शादी की तारीख और वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर हनीमून तक की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन सबके बीच मीरा की कई

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर की शादी आजकल बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बनी हुई है। वो दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं। उनकी सगाई से लेकर शादी की तारीख और वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर हनीमून तक की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नेपाल भूकंप : काठमांडू एयरपोर्ट पर फंसे डायरेक्टर कुणाल देशमुख

इन सबके बीच मीरा की कई फोटोज और जानकारियां लीक हो रही हैं। न सिर्फ उनके कॉलेज के फेयरवेल और पार्टीज की तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि अब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड तक के बारे में दुनिया जान गई है।

कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें मीरा एक लड़के के साथ काफी क्लोज दिख रही हैं। इस लड़के का नाम आदित्य लाल बताया जा रहा है जो मीरा की जिंदगी में पहला प्यार बनकर आया था। दोनों वसंत वैली स्कूल में साथ पढ़ते थे।

राम कपूर के लिए पागल हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

पिछले दिनों खबर आई थी कि मीरा ने अपनी पर्सनल जानकारियां लीक होने की वजह से सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी।

खैर, हमें नहीं लगता कि मीरा के एक्स-बॉयफ्रेंड की तस्वीरें सामने आने से शाहिद को कोई परेशानी होनी चाहिए क्योंकि उनका भी अतीत रहा है। आखिर वो भी तो कई सालों तक करीना कपूर और फिर प्रिंयका चोपड़ा को डेट कर चुके हैं। क्यों शाहिद?

अब सनी लियोन अपनी इस सेक्स कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन में हुईं बिजी