विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलीप कुमार की किडनी की तकलीफ़ बढ़ी, अस्पताल से आई ताज़ा तस्वीर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 04 Aug 2017 12:27 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 04:59 PM (IST)

इस बीच दिलीप कुमार की पत्नी और अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद ...और पढ़ें

दिलीप कुमार की किडनी की तकलीफ़ बढ़ी, अस्पताल से आई ताज़ा तस्वीर
दिलीप कुमार की किडनी की तकलीफ़ बढ़ी, अस्पताल से आई ताज़ा तस्वीर

मुंबई। हिंदी सिनेमा के लीविंग लीजेंड दिलीप कुमार की किडनी अब भी सामान्य तरीके से काम नहीं कर पाने के कारण उनको लीलावती अस्पताल में गहन निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर उनकी तबीयत पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार की शाम दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें एक्यूट डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन हुआ था। शुरू में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनके कई टेस्ट हुए जिसमें पाया गया कि गुर्दे सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा हुआ है। इसके बाद उन्हें फिर से आईसीयू में शिफ़्ट करने की ख़बर है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए है। उधर सायरा बानो की भांजी शाहीन ने ट्विटर पर  से ताज़ा तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा है कि दिलीप अंकल लीलावती अस्पताल में ही हैं। गलत सूचना दे कर पब्लिसिटी बटोरने वाले लोगों की बातों पर भरोसा न करें। 

इस बीच दिलीप कुमार की पत्नी और अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि फैंस और करीबी लोगों की दुआ से दिलीप साहब जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉक्टर बेहतर तरीके से ट्रीटमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर, दो दिन रहेंगे अस्पताल में

जीवन की शतकीय पारी खेलने से छह कदम दूर दिलीप कुमार आख़िरी बार 1998 में फिल्म क़िला में काम किया था। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिलीप कुमार पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती उम्र की तकलीफों से घिरे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।