विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलग हो गई है टीवी की ये जोड़ी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:59 PM (IST)

पिछले दिनों सुनने में आया था कि टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का रोल कर रहीं दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्टर बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के रिश्ते में दरार आ गई है। अब खबर आई है कि दोनों ने अपने 7 साल पुराने रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले दिनों सुनने में आया था कि टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का रोल कर रहीं दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्टर बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के रिश्ते में दरार आ गई है। अब खबर आई है कि दोनों ने अपने 7 साल पुराने रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

फिक्स था 'बिग बास' सीजन आठ : अली कुली

दिव्यांका और शरद ने खबर की पुष्टि करते हुए एक जॉइंड स्टेटमेंट जारी किया है। इस बयान में लिखा है, 'इस रिश्ते को खत्म करना हमारा आपसी फैसला है। हमारा सफर बहुत खूबसूरत रहा और वो खूबसूरत यादें हमें सौहार्द के साथ अलग होने में मदद कर रही हैं। हालांकि ये दर्दभरा है और अटकलें सिर्फ दर्द को बढ़ा रही हैं। हम अनुरोध करते हैं कि मीडिया इसका ख्याल रखे। हमारी तरफ से ये आखिरी बयान है और हम इसके बारे में और बात नहीं करेंगे कि हमारे रिलेशनशिप में क्या गलत हुआ। हमें लगा था कि ये खत्म नहीं होगा।'

एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाला, एक्टर सहित 3 गिरफ्तार

दिव्यांका और शरद 2004 में आए रियलिटी शो 'सिनेस्टार की खोज' पर मिले थे और वहीं पर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद 2006 में दोनों जी टीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ नज़र आए थे। हालांकि दोनों ने पिछले साल ही अपने रिश्ते को कबूला था, जिसके बाद से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।

कपल के करीबी सूत्र ने बताया, 'दिव्यांका शादी करना चाहती थी लेकिन शरद इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों काम के चलते एक-दूसरे को वक्त भी नहीं दे पा रहे थे।'

ये खबर बेशक दोनों के फैंस के लिए निराशाजनक है। उम्मीद है कि दोनों अपने मतभेदों को सुलझाकर एक बार फिर साथ आ जाएं।

जब आलिया ने रिपोर्टर को दिया करारा जवाब!