विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना में होगी बॉलीवुड सितारों की डबल डेट!

By Edited By:
Updated: Fri, 06 Jun 2014 10:33 AM (IST)

बॉलीवुड में डबल डेट होने जा रही है। जी हां पहले खबर आ रही थी कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से मिलने बार्सिलोना जा रहे

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में डबल डेट होने जा रही है। जी हां पहले खबर आ रही थी कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से मिलने बार्सिलोना जा रहे हैं। अब चर्चा है कि क्रिकेटर विराट कोहली भी उनकी गल फ्रेंड कही जाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग वक्त बिताने के लिए वहां जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के लिए बार्सिलोना में हैं और उन्हें कंपनी देने के लिए उनके दोस्त वहां जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है।

गौरतलब है कि अनुष्का और रणवीर सिंह काफी समय बाद ऑन स्क्रीन आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी चर्चित रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। यही नहीं दोनों के रिश्ते की खबरें भी काफी चर्चित रही है। इस फिल्म में रणवीर, अनुष्का के अलावा प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर भी हैं।

पढ़ें - अनुष्का संग वक्त बिताना चाहते हैं विराट

पढ़ें - दीपिका बनीं सबसे महंगी हीरोइन