विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस चर्चित हत्‍याकांड पर बनेगी 'मर्डर 4', इमरान हाशनी आएंगे नजर

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 15 Feb 2016 02:50 PM (IST)

जल्द ही फिल्‍म 'मर्डर 4' की तैयारी शुरू होंगी। ये फिल्म शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित होगी, जिसमें मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी नजर आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में शीना बोरा हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा। सुनने में आ रहा है कि जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री पर फिल्म बनने जा रही है जिसका टाइटल होगा 'मर्डर 4'। खास बात ये है कि इस फिल्म में सीरियल किसर इमरान हाशमी भी इंपॉर्टेंट रोल में नजर आएंगे।

'सुल्तान' के डायरेक्टर ने सलमान की शर्ट-लेस फोटो ट्विटर पर की शेयर

'मर्डर' सीरीज के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भट्ट कैंप ने 'मर्डर 4' बनाने का फैसला किया है, जिस पर काम जल्द ही शुरू होगा। विक्रम भट्ट इस फिल्म को डायरेक्ट करते नजर आएंगे। भट्ट कैंप की फिल्मों के लिए बतौर हीरो इमरान हाशमी पहली पसंद रहे हैं। तभी तो वो 'मर्डर', 'मर्डर 2' के बाद 'मर्डर 4' में भी नजर आने की तैयारी में हैं। हालांकि 'मर्डर 3' रणदीप हुडा नजर आए थे।

रणबीर कपूर ने अपने नए साथी के साथ परिवार में की वापसी!

'मर्डर 4' में बतौर अभिनेता इमरान नजर आएंगे, लेकिन हीरोइन के नाम पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। आपको बता दें कि इमरान इन दिनों भट्ट कैंप की 'राज री-लोडेड' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जोकि फिल्म 'राज' का चौथा पार्ट है।