विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : शूटिंग के लिए आरा से अमरोहा तक इन्होंने सफर किया तय

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 09:22 AM (IST)

फिल्म 'अनारकली ऑफ़ आरा' 24 मार्च को रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

Exclusive : शूटिंग के लिए आरा से अमरोहा तक इन्होंने सफर किया तय
Exclusive : शूटिंग के लिए आरा से अमरोहा तक इन्होंने सफर किया तय

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अविनाश दास की फिल्म 'अनारकली ऑफ़ आरा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। फिल्म में स्वरा भास्कर लीड किरदार निभा रही हैं। कहानी बिहार के आरा के इलाके से ताल्लुक रखती है। इसलिए फिल्म के निर्देशक की बेहद इच्छा थी कि वे फिल्म की शूटिंग आरा में कर पाएं।

लेकिन किन्हीं कारणों से यह हो न सका। पर कहानी में आरा का वास्तविक रूप नजर आए, यह बेहद जरूरी था। इसलिए उन्होंने तय किया कि अगर वे लोग आरा जाकर शूट नहीं कर सकते हैं तो उन्होंने आरा का माहौल ही उत्तर प्रदेश के इलाके अमरोहा में क्रीएट कर दिया। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि, फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने लगभग दो ट्रक आरा से कई सामान मंगवाए थे। आरा से फिल्म की शूटिंग के लिए हाथ रिक्शा भी मंगवाया गया था। दरअसल, आरा में खास तरह के रिक्शे चलते हैं, तो यह बेहद जरूरी था कि फिल्म में उन रिक्शों को सही तरीके से दिखाया जाए, क्योंकि कई दृश्य में अनारकली रिक्शे पर सवार नजर आएंगी। यही नहीं निर्देशक अविनाश ने यह भी बताया कि उन्होंने आरा से निर्धारित लिट्टी चोखा बनाने वालों को भी बुलाया था, क्योंकि लिट्टी चोखा वहां का खास भोजन है। इसके अलावा कॉस्ट्यूम और आर्केस्ट्रा के सारे इंतज़ाम के लिए भी आरा से सामान मंगवाए जाते रहे।

Exclusive : आपको पता है क्यों दीपिका ऑस्कर अवार्ड्स में नहीं जाएंगी

 

शूटिंग के लिए अमरोहा को चुनने की भी खास वजह यह थी कि निर्देशक के अनुसार अमरोहा का लुक अब भी बहुत हदतक आरा से मिलता-जुलता है। वहां की सड़के और वहां का क्राउड भी बिल्कुल वैसा ही था जैसा आरा में हुआ करता है। इसलिए हमें लगा कि शूटिंग के लिए यह सटीक जगह रहेगी। अविनाश का यह भी मानना है कि हिंदुस्तान में जो हिंदी बेल्ट के शहर हैं वह बहुत हद तक एक दूसरे से मिलते ही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए अविनाश बताते हैं कि हम लोग ठंड के वक़्त शूटिंग कर रहे थे और उत्तर भारत के अमरोहा में ठंड काफी रहती है। तो कुछ सीन में कुहासे के कारण शूटिंग रुक जाती थी। फिर हमें कुहासा छटने का इंतज़ार करना पड़ता था तो ऐसे में फिल्म की शूटिंग के सारे इंतज़ाम कर पाना आसान नहीं था। लेकिन फिर भी निर्माता संदीप कपूर ने इन बातों का बहुत ख्याल रखा कि शूटिंग में कोई परेशानी न आए।

फिल्म 'अनारकली ऑफ़ आरा' 24 मार्च को रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अहम भूमिका में नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।