Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इसलिए अब नहीं बनेगी भारत की सबसे बोल्‍ड फिल्‍म 'फॉर एडल्‍ट्स ओनली'

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:51 PM (GMT+05:30)

    डायरेक्‍टर फैसल सैफ ने कुछ समय पहले भारत की सबसे बोल्‍ड और सबसे डर्टी फिल्‍म 'फॉर एडल्‍ट्स ओनली' बनाने की घोषणा की थी। हालांकि कई भाषाओं में बनने वाली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। डायरेक्टर फैसल सैफ ने कुछ समय पहले भारत की सबसे बोल्ड और सबसे डर्टी फिल्म 'फॉर एडल्ट्स ओनली' बनाने की घोषणा की थी। हालांकि कई भाषाओं में बनने वाली यह फिल्म अब डिब्बा बंद हो गई है। जी हां, सैफ ने इस फिल्म पर काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि भारतीय दर्शक अभी इस तरह की फिल्म के लिए तैयार नहीं हैं।

    ये क्या..हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' के एक्टर ने खुद को बताया 'बिहारी'

    सैफ ने कहा, 'मैं नहीं मानता कि भारतीय दर्शक अभी ऐसी बोल्ड और डर्टी फिल्म के लिए तैयार हैं। मैं भारतीय सेंसर की इज्जत भी करता हूं, इसलिए मैं उनके खिलाफ नहीं जा सकता और ऐसी फिल्म बनाने की सोच भी नहीं सकता। विवादस्पद फिल्म बनाने की बजाय मैंने 'फॉर एडल्ट्स ओनली' का विचार ही छोड़ दिया।' दुबई की रहने वालीं एक्ट्रेस एंड्रिया डिसूजा को इस फिल्म में लीड रोल के लिए चुना गया था।

    रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

    इसे 'डायमेंशन पिक्चर्स' बैनर प्रोड्यूस कर रहा था। अब सैफ एक नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जो हॉरर-थ्रिलर होगी। इस फिल्म का टाइटल होगा 'होटल रेड रम' और इसे भी वही बैनर प्रोड्यूस कर रहा है। इसको तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में बनाया जाएगा। तेलुगू एक्ट्रेस अर्चना शास्त्री इसमें लीड रोल करेंगी, जिन्हें 'वेदा' के नाम से भी जाना जाता है। जल्द ही फिल्म 'होटल रेड रम' की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।