Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्‍ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 02 Sep 2015 01:12 PM (IST)

    राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्‍माया गया फिल्‍म 'आशिकी' का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' आज भी उतना ही खूबसूरत और रोमांटिक लगता है। अब यो य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया फिल्म 'आशिकी' का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' आज भी उतना ही खूबसूरत और रोमांटिक लगता है। अब यो यो हनी सिंह की आवाज में इस सुपरहिट गाने का रीमेक बनाया गया है और इसे रितिक रोशन और सोनम कपूर पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है।

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एटीएम धोखाधड़ी का हुईं शिकार, पढ़ें पूरी स्टोरी

    इस गाने का नया वर्जन रिलीज भी हो गया है। रितिक और सोनम ने दोनों ने ही ट्वीट कर इसका लिंक शेयर किया है। फिल्म 'आशिकी' की रिलीज को 25 साल पूरे होने के मौके पर इस गाने को टर्की में शूट किया गया है। इसमें रितिक और सोनम दोनों ने मिलकर 'आशिकी' वाला जादू चलाने का खूबसूरत प्रयास किया है।

    परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में लौट आया उनका ये बॉयफ्रेंड!

    पहले यह गाना एक सितंबर को रिलीज होने वाला था, मगर अब इसे हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। ये रहा रितिक का वो ट्वीट, जिसमें उन्होंने फैंस से यह गाना देखने की गुजारिश की है।

    रितिक और सोनम पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आए हैं और दोनों के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिली है। उनके इस गाने को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।