विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर धोखाधड़ी का हुईं शिकार, पढ़ें पूरी स्‍टोरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 01 Sep 2015 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 11:50 AM (IST)

'तनु वेड्स मनु' सीरिज में कंगना रनोट की दोस्‍त पायल का मजेदार किरदार निभाने वालीं एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर हाल ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'तनु वेड्स मनु' सीरिज में कंगना रनोट की दोस्त पायल का मजेदार किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में एटीएम धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। वो इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए करजात में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने नवी मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी, मगर नाकाम रहीं। हालांकि कुछ ही मिनट बाद उन्हें एक मैसेज मिला कि उनके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में लौट आया उनका ये बॉयफ्रेंड!

स्वरा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिन का शेड्यूल खत्म करने के बाद वो होटल जा रही थीं और तभी रास्ते में खारघर में एक शॉपिंग मॉल के सामने रुकीं। एटीएम बहुत ही स्लो था और उनके करीब खड़े दो लोगों ने उन्हें बताया कि एटीएम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसलिए वो बिना ट्रांजेक्शन के वहां से निकल गईं। मगर जब वो अपनी कार तक पहुंचीं तो उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले लिए गए हैं। वो हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने यहां तक कि अपना एटीएम पिन भी टाइप नहीं किया था।

सलमान ने इतनी सारी बहनों संग ली सेल्फी, देखें राखी की और तस्वीरें

स्वरा तुरंत वापस एटीएम में गईं तो पता चला कि वो तो बिल्कुल सामान्य तरीके से काम कर रहा है। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए खारघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उनकी फिल्म प्रोडक्शन की टीम भी मदद करने को थाने पहुंच गई। उन्होंने बैंक में भी कॉल कर इस धोखाधड़ी के बारे में सूचित किया। स्वरा ने भी इस खबर की पुष्टि की और बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए पूरी रात साइबर क्राइम सेल और और बैंक वालों के साथ बितानी पड़ी और उन्होंने अपनी प्रोडक्शन टीम को भी जगाए रखा। वो इस बात से हैरान हैं कि आखिर बिना एटीएम पिन के कोई कैसे उनके अकाउंट से पैसे निकाल चंपत हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।