विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फराह खान की अगली फिल्म में होंगी आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा?

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 05:05 PM (IST)

फराह खान की फिल्म जल्द शुरू होने वाली है। वुमन ओरिएंटेड सब्जेक्ट पर बनी फिल्म फराह के दिल के बेहद करीब है।

News Article Hero Image

मुंबई। हैप्पी न्यू ईयर के बाद डायरेक्टर फराह खान अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। ये फिल्म गर्ल पॉवर के बारे में होगी। हालांकि फराह का दावा है, कि ये बाकी वुमन सेंट्रिक फिल्मों से अलग होगी।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए फराह ने कहा- "स्क्रिप्ट अभी खत्म हुई है। फिल्म दो लड़कियों की कहानी है, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है। मेरी फिल्म सारी वुमन ओरिएंटिड फिल्मों से अलग है। मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ अभी तक आया है।'' सुनने में ये आ रहा था, कि परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं, लेकिन फराह ने कहा, कि उन्होंने अभी तक इस बारे में किसी को नहीं बताया है।

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार क्यों कर रहे हैं सोनाक्षी की इतनी तारीफ

फराह ने कहा, कि वो जल्द फिल्म शुरू करना चाहती हैं, लेकिन ये तब ही होता है, जब होना होता है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है। कुछ लोकेशंस फाइनल कर ली गई हैं।