विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार क्यों कर रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की इतनी तारीफ?

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 04:05 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो जमकर एक्शन कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही 'दबंग 3' को लेकर सलमान खान और सोनाक्षी के रिश्तों में दरार की खबरें आ रही हों, लेकिन कुछ मामलों में अब भी सोनाक्षी सलमान खान को फॉलो करती हैं।

सोनाक्षी सलमान खान के नक़्शे कदम पर चल निकली हैं। दरअसल वो सलमान को चैरिटी के मामले में फॉलो कर रही हैं। सलमान की तरह उन्होंने भी अपना पेंटिंग एग्जीबिशन लगाया है। व्होल अगेन नाम की इस एग्जीबिशन से जमा राशि को वह ऑगन कैंसर फाउंडेशन को डोनेट करेंगी। खास बात ये है कि उनके इस काम में बॉलवुड सेलेब्रटीज भी उनकी मदद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने सोना के इस पेंटिंग ऑक्शन के बारे में ट्वीट करते हुए हैरत जताई, कि वो सोनाक्षी के इस हुनर से वाकिफ नहीं थे

सलमान से विवाद और दबंग 3 से निकाले जाने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

कई फिल्मों में सोनाक्षी के हीरो रह चुके अक्षय कुमार भी उनकी इस शुरूआत को सपोर्ट कर रहे हैं। अक्षय ने भी ट्वीट करके सोना का हौसला बढ़ाया है।

सोनाक्षी की पहल वाकई तारीफ के काबिल है। फिल्मों की बात करें, तो वो अकीरा में लीड रोल में दिखाई देंगी।