विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान से विवाद और 'दबंग 3' से निकाले जाने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्‍पी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 11:27 AM (IST)

हाल ही में जब अरबाज खान से पूछा गया कि 'दबंग 3' में क्‍या सोनाक्षी सिन्‍हा नजर आएंगी? इस पर उन्‍होंने कहा, 'ऐसा हो सकता है कि 'दबंग 3' में सोनाक्षी नजर आएं। लेकिन...

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच इन दिनों बातचीत बंद है। उधर फिल्म 'दबंग 3' में भी सोनाक्षी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसी खबरें पिछले काफी समय से सुनने को मिल रही हैं। सोनाक्षी से जब इन खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो वह बिफर गईं। इससे साफ हो गया कि इन खबरों में कुछ तो सच्चाई है।

दरअसल, सलमान और सोनाक्षी के बीच संबंध तब बिगड़े, जब प्रोड्यूसर अरबाज खान की फिल्म 'डोली की डोली' में काम करने से सोनाक्षी ने इनकार कर दिया। ये बात सलमान को भी अच्छी नहीं लगी, क्योंकि सभी जानते हैं कि सोनाक्षी को इस मुकाम तक पहुंचाने में खान फैमिली का कितना बड़ा हाथ है। इस बात को सोनाक्षी ने खुद भी कई बार स्वीकार किया है। बताया जाता है कि तभी से सलमान ने सोनाक्षी से एक तरह से नाता तोड़ लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा पूरी रात रही थीं कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ, लेकिन....

हाल ही में जब अरबाज से पूछा गया कि 'दबंग 3' में क्या सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी? इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा हो सकता है कि 'दबंग 3' में सोनाक्षी नजर आएं। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस फिल्म में कोई दूसरी हीरोइन कास्ट की जाए।' यहां अरबाज ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि सोनाक्षी का 'दबंग 3' से पत्ता साफ हो गया है।

सोनाक्षी सिन्हा से जब सलमान से चल रही अनबन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। प्लीज इस बारे में मुझे कोई सवाल ना किया जाए।'

बर्थडे स्पेशल: सुरों के सरताज किशोर कुमार की अनदेखी तस्वीरें

इसके बाद जब सोनाक्षी से 'दबंग 3' के बारे में पूछा गया, तो वह नाराज हो गईं। गुस्साते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे से मुझे दूर रखो कि 'दबंग 3' की हीरोइन कौन होगी? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो फिल्म के प्रोड्यूसर से पूछिए। इस बारे में आप अरबाज से बात कर सकते हैं, अगर आपको बुरा ना लगे तो।'

क्या 'एक्स लवर' सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर फिर आ रहे साथ?

वैसे बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकीरा' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह कई स्टंट सीन करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई फाइट फॉर्म सीखे हैं।

ग्रेजुएट तक नहीं हैं आपके ये बॉलीवुड सितारें, देखें तस्वीरें