विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या 'एक्‍स-लवर' सोनाक्षी सिन्‍हा और अर्जुन कपूर फिर आ रहे साथ?

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 11:49 AM (IST)

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्‍हा 'तेवर' के बाद फिर एक बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। अनीज बज्‍मी की इस फिल्‍म में अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (मिड-डे)। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा एक समय रिलेशनशिप में थे। ये दोनों फिल्म 'तेवर' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी नजर आए थे। हालांकि अर्जुन और सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। वैसे काफी पहले इन दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका है। ब्रेकअप के बाद इस बात की उम्मीद कम ही थी कि ये दोनों फिर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो ऐसा होने जा रहा है। सोनाक्षी और अर्जुन जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

सूत्र ने बताया कि अनीज बज्मी के डायरेक्टशन में बनने वाली अगली फिल्म 'मुबारका' के लिए सोनाक्षी सिन्हा से संपर्क किया गया है। सोनाक्षी ने भी प्रोजेक्ट में इंट्रेस्ट दिखाया है। फिल्म में लीड एक्टर अर्जुने कपूर हैं। वहीं अनिल कपूर भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले सुनने को मिला था कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार परिणीति चोपड़ा निभाते हुए नजर आएंगी, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी के साथ फिर दिखीं, ये रहा सबूत

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो, 'मेकर्स 'मुबारका' के लिए एक दमदार एक्ट्रेस को कास्ट करने के इच्छुक हैं। इसके लिए उनके दिमाग में कई नाम घूम रहे हैं, लेकिन इनमें टॉप पर सोनाक्षी सिन्हा हैं। जल्द ही इस सोनाक्षी के नाम पर फाइनल मुहर भी लगा दी जाएगी। बज्मी पिछले हफ्ते स्क्रिप्ट सुनाने के लिए सोनाक्षी से मिला थे और उन्होंने इसमें इंट्रेस्ट दिखाया है।'

अनिल कपूर और अर्जुन कपूर असल जिंदगी में चाचा-भतीजा हैं, जो पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। वहीं अर्जुन और सोनाक्षी भी एक समय रिलेशन में रहे हैं। 'तेवर' की शूटिंग के समय इनके डेटिंग करने की खबरें भी आई थीं। ऐसे में अगर एक बार फिर अर्जुन और सोनाक्षी साथ आते हैं, तो इनकी केमिस्ट्री देखने लायक होगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: 'अकीरा' के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने ये काम भी कर लिया