विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़ैशन डायरीज़: सब पर चढ़ गया है सफ़ेद रंग, क्या White बन गया है न्यू Black

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 01:31 PM (IST)

प्लेन वाइट कलर को भी बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बड़े ही स्टाइलिश तरीक़े से फ्लॉन्ट किया है।

फ़ैशन डायरीज़: सब पर चढ़ गया है सफ़ेद रंग, क्या White बन गया है न्यू Black
फ़ैशन डायरीज़: सब पर चढ़ गया है सफ़ेद रंग, क्या White बन गया है न्यू Black

मुंबई। फ़ैशन की दुनिया में आ रहा है एक नया ट्रेंड और वो है वाइट कलर। जी हां, इन दिनों जिसे देखो वो सफ़ेदी में रंगा हुआ है। हर थोड़े दिनों में फ़ैशन की दुनिया में एक नया रंग या एक नया स्टाइल ट्रेंड करने लग जाता है और हमारे बॉलीवुड सेलेब्स उसे जम कर फॉलो करतें हैं। 

आप यह मान लीजिये कि वाइट इन दिनों नया ब्लैक बन गया है जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। हाल ही में हमने प्रियंका चोपड़ा से लेकर कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर, जाह्नवी कपूर सभी को ऑल वाइट अवतार में देखा। प्लेन वाइट कलर को भी बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बड़े ही स्टाइलिश तरीक़े से फ्लॉन्ट किया है। 

यह भी पढ़ें: फ़ैशन डायरीज़: करीना से लेकर ट्विंकल, सोनाक्षी, शिल्पा तक सब बन गए हैं कॉपी-कैट 

कंगना रनौत 

वाइट पैन्ट्स, वाइट कोट और ब्लैक एंड वाइट स्ट्रिपि इनर के साथ कंगना के गोरे मुखड़े पर ये काला चश्मा ख़ूब जंच रहा है। स्वैग!

श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर ने भी वाइट ट्रेंड को अपनाया और वो भी अपनी इस क्यूट लिटिल फ्रॉक के साथ। हाई पोनी पर वाइट बैंड और वाइट सैंडल भी इनके इस लुक पर सूट हो रही है।

जाह्नवी कपूर 

जब बात हो फ़ैशन ट्रेन की तो श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर क्यों पीछे रहे, हाल ही में हमने जाह्नवी को इस वाइट ड्रेस में स्पॉट किया जिसे उन्होंने वेस्ट ब्रॉड-ब्लैक बेल्ट के साथ कैरी किया था। खुले बाल और ब्लैक नेट बूट्स भी जाह्नवी के ऑउटफिट को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे। 

मलाइका अरोरा

मैडम मलाइका तो फ़ैशन की दुनिया में हमेशा छाई रहतीं हैं। और अगर इस दुनिया में कुछ नया आ रहा है तो मलाइका कभी पीछे नहीं रहती। मलाइका ने वाइट ट्रेंड को इस फ्रिल कॉलर के शर्ट-ड्रेस के साथ अपनाया। रेड लिप्स और हाई-टाइट बन भी इनके इस लुक का हिस्सा थे। वाइट लोफर्स और वाइट बैग...इम्प्रेसिव! 

यह भी पढ़ें: Spooky Looks: जब इन ख़ूबसूरत 'परियों' को देखकर निकली होगी आपकी चीख

सोनम कपूर

जब बात हो फ़ैशन की तो सोनम कपूर का नाम शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सोनम ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की थी। वन साइड ऑफ शोल्डर का यह जम्पसूट हमें बहुत पसंद आया। स्लीक स्ट्रेट हेयर और नो मेकअप लुक इस वाइट ऑउटफिट पर बहुत अच्छे लग रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा 

उह ला ला! ऑल वाइट अवतार में तो प्रियंका गज़ब लग रहीं हैं। ब्रॉड-बॉटम वाइट पैंट्स, ओपन वाइट कोट और नेट इनर...हॉट!  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।