विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैशन डायरीज़: लेटेस्ट फोटोशूट में जम कर बिखेरा सोनम कपूर ने अपनी अदाओं का जलवा

By ShikhasEdited By:
Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:05 PM (IST)

सोनम कपूर के इन चार लुक्स में से आपको कौनसा ज्यादा पसंद आया?

फैशन डायरीज़: लेटेस्ट फोटोशूट में जम कर बिखेरा सोनम कपूर ने अपनी अदाओं का जलवा
फैशन डायरीज़: लेटेस्ट फोटोशूट में जम कर बिखेरा सोनम कपूर ने अपनी अदाओं का जलवा

मुंबई। सोनम कपूर ने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। उनकी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जहां सोनम अलग-अलग ऑउटफिट में नज़र आ रही है। 

सोनम के सभी ऑउटफिट उन पर खूब फब रहे है। इंडियन ऑउटफिट को सोनम ने वैसे भी हमेशा से बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। आइये आपको दिखाते हैं उनके इन लुक्स की कुछ झलक!

इसे भी पढ़ें- प्रमोशन्स ऐसे भी... अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई शशि 

ग्रे-ब्लू और गोल्डन के कॉम्बिनेशन का यह लहंगा सोनम कपूर पर खूब जंच रहा है, है ना? गोल्डन-नेट बॉर्डर और बोट-नैक का टॉप बड़े गोल्डन एअरिंग्स, स्ट्रेट हेयर्स और रेड लिपस्टिक...Wow!

सोनम का एक और इंडियन ऑउटफिट, डीप नैक ब्लाउज, फ्लावरी लहंगा, फ्लावर बॉर्डर के साथ नेट दुपट्टा, बिग-शायनी चोकर नैकपिस, परफेक्ट मेकअप और वेवी हेयर्स, सोनम वाकई बहुत प्यारी लग रही है।

इसे भी पढ़ें- टाइगर ज़िंदा है के सेट से देखिये कटरीना और सलमान ख़ान की पहली तस्वीरें

सोनम का यह लुक हमें वैसे कुछ ख़ास अच्छा नहीं लगा मगर जिस तरीके से उन्होंने इसे कैरी किया है वो काफ़ी अच्छा था। रेड धोती स्टाइल लहंगा, लॉन्ग हाई-नैक का टॉप और बालों में मांगटिका और एम्ब्रोइड पट्टा, इस लुक में बालाओं के साथ की एक्सपेरिमेंट ज़रूर करना चाहिए था। आपको क्या लगता है?

OMG एक और कातिलाना इंडियन लुक! फ्लावर प्रिंट और गोल्डन बॉर्डर के इस लहंगे के साथ हाईनैक क्रॉप-टॉप, गोल्डन बॉर्डर को मैच करते हुए नैकलेस, हाथों में गोल्डन कड़ा और रिंग्स! बिलकुल परफेक्ट...है ना?

वैसे, आपको सोनम के इन लुक्स में से कौनसा ज्यादा पसंद आया?