विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़ैशन डायरीज़: जब अनुष्का, सोनम और दिशा बनी Copy Cat

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:48 PM (IST)

वैसे,हर अभिनेत्री का ड्रेस को कैरी करने का अपना स्टाइल था मगर कॉपी तो कॉपी है। है न?

फ़ैशन डायरीज़: जब अनुष्का, सोनम और दिशा बनी Copy Cat
फ़ैशन डायरीज़: जब अनुष्का, सोनम और दिशा बनी Copy Cat

मुंबई। एक बार फिर खुली है फ़ैशन की डायरी और इस बार फिर मिली है हमें बॉलीवुड की कॉपी कैट्स! इन कॉपी कैट अभिनेत्रियों ने एक बार फिर एक दुसरे के ऑउटफिट को किया है कॉपी। इस लिस्ट में शामिल हैं अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दिशा पटानी भी।

आपको बता दें कि अनुष्का ने आलिया भट्ट को, सोनम ने नेहा धूपिया को और दिशा ने ईशा गुप्ता को कॉपी किया है। वैसे,हर अभिनेत्री का ड्रेस को कैरी करने का अपना स्टाइल था मगर कॉपी तो कॉपी है। है न?

यह भी पढ़ें: photos: सोनाक्षी और अर्जुन का हुआ जब सामना तो अनिल कपूर ने कह दी वो वाली बात

आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा ने इस रेड ड्रेस और डिओर के वाइट इनर को बड़ी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया है। रेड नेट गाउन को दोनों ने ही रेड डार्क लिपस्टिक के साथ कैरी किया। जहां आलिया ने अपने बालों का टाइट बन बनाया है वहीं अनुष्का खुले बाल और चायनीज़ कट के साथ नज़र आईं। आपको बता दें कि आलिया ने यह ऑउटफिट पहले पहना था और अनुष्का ने इसे मैगज़ीन के फोटोशूट के लिए।

बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता सोनम कपूर भी नेहा धूपिया के ऑउटफिट को कॉपी करती हुई दिखाई दीं। वाइट नी-स्लिट के इस ऑउटफिट में वैसे दोनों ही काफ़ी अच्छे लग रहे हैं। जहां सोनम ने इस ऑउटफिट को गीक लुक का टच दिया वहीं नेहा ने इसे सिंपल हाफ-डू हेयरस्टाइल के साथ अपनाया। वैसे, आपको यह ऑउटफिट किसपर ज्यादा अच्छा लग रहा है? 

दिशा पटानी और ईशा गुप्ता भी एक जैसे ऑउटफिट में दिखाई दिए। ओलिव-ग्रीन क्रॉप टॉप को दोनों ने अपने अपने स्टाइल से कैरी किया। दिशां ने वाइट हाई-स्लिट पैन्ट्स के साथ और ईशा ने ब्लू डेनिम के साथ।