विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावती विवाद: भंसाली के समर्थन में फ़िल्म इंडस्ट्री का 15 मिनट का ब्लैक आउट आज

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 25 Nov 2017 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 10:06 AM (IST)

ख़ास बात ये है कि पद्मावती को जहां दूसरी इंडस्ट्रीज़ के सुपरस्टार्स का साथ मिल रहा है, वहीं हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज ख़ामोश हैं।

पद्मावती विवाद: भंसाली के समर्थन में फ़िल्म इंडस्ट्री का 15 मिनट का ब्लैक आउट आज
पद्मावती विवाद: भंसाली के समर्थन में फ़िल्म इंडस्ट्री का 15 मिनट का ब्लैक आउट आज

मुंबई। विरोध-प्रदर्शन और धमकियों के बाद संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती पर जहां बैन की मांग ज़ोर पकड़ रही है, वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री में पद्मावती के लिए समर्थन मिलने की कवायद भी तेज़ होने लगी है। फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने पद्मावती के प्रति सपोर्ट जताने के लिए ब्लैक आउट का एलान किया है। 

फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। रविवार को 3.30 बजे फ़िल्मसिटी के गेट पर फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग 15 मिनट का ब्लैक आउट आयोजित कर रहे हैं। पंडित ने ट्वीट में लिखा है- संजय लीला भंसाली और दूसरे फ़िल्मकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री एकजुट हो गयी हैं, ताकि हम जैसी चाहते हैं वैसी फ़िल्में बना सकें। इस कैंपेन को मैं आज़ाद हूं नाम दिया गया है। इस आयोजन के प्रचार के लिए एक पोस्टर तैयार किया गया है, जिस पर संजय छेल की लिखी कविता अंकित की गयी है। इस कविता में सवाल उठाया गया है कि फ़िल्मकार होने के नाते मैं सबका मनोरंजन करता हूं। मगर, फिर भी मुझे ही अक्सर निशाना बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद- नाहरगढ़ क़िले की दीवार से लटका मिला शव, सकते में बॉलीवुड

एक अन्य कैंपेन पोस्टर में कहा गया है कि हम पंचिंग बैग्स नहीं हैं। हमें उस तरह इस्तेमाल करना बंद कीजिए। कुछ दिन पहले भी एक प्रेस कांफ्रेंस करके फ़िल्ममेकर्स ने भंसाली के लिए अपना सपोर्ट ज़ाहिर किया था। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने भी कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण को धमकी देने वालों की आलोचना की थी। वहीं, रानी मुखर्जी और बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजित चटर्जी ने भी पद्मावती के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन को ग़लत बताया है। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती को लेकर रजवाड़ों का विरोध झेल रहे भंसाली के सपोर्ट में आयी ये रानी

ख़ास बात ये है कि पद्मावती को जहां दूसरी इंडस्ट्रीज़ के सुपरस्टार्स का साथ मिल रहा है, वहीं हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज ख़ामोश हैं। वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन, शाह रुख़ ख़ान और आमिर ख़ान की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी, मगर सेंसर सर्टिफ़िकेट ना मिलने और हंगामों की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।