विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉलीवुड से पहले बॉलीवुड में रिलीज हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7'

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 11:36 AM (IST)

हॉलीवुड की बहुत कम ऐसी फिल्‍में हैं जो अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हुई, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड की बहुत कम ऐसी फिल्में हैं जो अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हुई, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'फ्यूरियस 7' इनमें से एक है। एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7‘ की सातवीं किश्त रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। यह भारत में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश सर्किट में लगभग 350 स्क्रीन पर एक साथ यह फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में अली फजल ने भी एक किरदार निभाया है।

‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7‘ कई भाषाओं में होगी रिलीज

लगभग 137 मिनट की 'फ्यूरियस 7' में एक एक्शन के धमाल के साथ-साथ एक किस सीन भी है। इसकी वजह से 'फ्यूरियस 7' को भारतीय सेंसर बोर्ड ने 'ए' सार्टिफिकेट दिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता आदि के ए क्लास सेंटरों में फिल्म आज रिलीज हो गई है। लेकिन बी क्लास सेंटरों में 'फ्यूरियस 7' तीन अप्रैल को ही रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में भी 'फ्यूरियस 7' तीन अप्रैल को ही रिलीज होगी।

जहां भारत से लेकर अमेरिका तक में 'फ्यूरियस 7' को लेकर लोग उत्साहित हैं, विन डीजल दुखी हैं। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा कि अपने दिवंगत मित्र एवं सहकलाकार पॉल वाकर के बिना 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'फ्यूरियस 7' देखना उनके लिए तकलीफदेह है। वाकर की नवंबर 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पोर्श कार एक पेड़ से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। फिल्म 'फ्यूरियस 7' उस समय निर्माणाधीन थी। डीजल ने स्वीकार किया कि जब वह फिल्म देखते हैं तो वाकर को देखकर दुखी हो जाते हैं।

इस एक्ट्रेस को न्यूड रहना है पसंद!

टीवी प्रस्तोता जिम्मी किम्मेल ने मंगलवार रात अपने शो में डीजल के साथ साक्षात्कार शुरू करने से पहले उनकी फिल्म का वीडियो क्लिप चलाया। जिम्मी ने डीजल से पूछा, ''फिल्म देखकर क्या आप दुखी हो जाते हैं और उनके बेमौत मारे जाने के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पाते?'' डीजल का जवाब था, ''हां''। डीजल और वाकर ने फ्रेंचाइजी की सातों फिल्मों में साथ काम किया था और जिगरी दोस्त थे।

बता दें कि 'फ्यूरियस 7' में अली फजल ने भी एक किरदार निभाया है। करीब 14 साल पहले यानी 2001 में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की पहली फिल्म बनी और अब 'फ्यूरियस 7' के साथ यह सिलसिला थमने जा रहा है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।

कश्मीर में पहली बार शूटिंग करेंगे सलमान खान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।